संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में चल रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में गुरुवार को सुबह हाईस्कूल की कृषि व इंटर की कम्प्यूटर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा शांति पूर्वक कराई गई। दोनों पाली में 32 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 2 व इंटर में 30 छात्र अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होती रही। परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा। कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। सचल दल केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द नाथ ने बताया कि गुरुवार को हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा में दो छात्र अनुपस्थित रहे। 27 में से 25 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इंटर की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में एक छात्र अनुपस्थित रहा। 17 में से 16 छात्र ...