मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मुंगेर नगर निगम में करदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रिकॉर्ड 413 लोगों ने अपना बकाया टैक्स जमा किया, जिससे एक ही दिन में लगभग 45 लाख रुपये की वसूली हुई जो एक रिकॉर्ड बन गया। अंतिम दिन करदाताओं की इस सक्रियता ने निगम के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की।नगर निगम के टैक्स दारोगा धीरज कुमार ने बताया कि, पिछले वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लगभग 9 करोड़ 82 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले कुल 8 करोड़ 2 लाख 42 हजार रुपये ही वसूले जा सके, जो लक्ष्य का करीब 81 प्रतिशत है। लेकिन, होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ अन्य टैक्स को भी जोड़ें तो यह राशि 9 करोड़ 46 लाख रुपये हो जाती है। हालांकि, अंतिम दिन की वसूली ने आंकड़ों को बेहतर बनाया और रिकॉर्ड भी...