देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सीसी रोड स्थित दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज में निपुण रेंजर्स शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने जीवन रक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। शिविर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को छात्राओं ने युद्ध, बाड़, आगजनी जैसी विपत्तियों के समय किए जाने वाले कार्यों एवं जीवन रक्षा कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें छात्राओं ने की टोली बनाकर टेंट का निर्माण किया, जिसका प्राध्यापकों ने मूल्यांकन किया। शिविर में छात्राओं की टोलियों ने गीत, नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि रेंजर्स रोवर्स कैम्प जीवन की कार्यशाला है। यहां सीखे गए कौशल जीवन के ह...