कानपुर, मई 12 -- रसूलाबाद। क्षेत्र के मलखानपुर गांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में मंगलवार को भागवत कथा का समापन हो गया। आचार्य ने श्रीकृष्ण- सुदामा चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया। आज हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र को मलखानपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक कमेटी द्वारा कराया जा रहा है। मंगलवार को आचार्य गौरव कृष्ण महराज द्वारा भागवत कथा सुनाई। भगवान कृष्ण व सुदामा चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया है। कहाकि बाल्यकाल की मित्रता पूरे जीवन में सहेजकर रखी जाती है। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजनों से लोगों को सीख मिलती है तथा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसके पूर्व कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। रात्रि में करकरापुर से आए गिरजा शंकर पाण्डेय द्वारा महाभारत क...