मैनपुरी, मार्च 13 -- भोगांव। तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि नाम वापसी के निर्धारित समय में केवल एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे चारों प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अब इस पद के लिए शिशुपाल सिंह शाक्य, अशोक कश्यप, राजेश यादव और सुरेश चंद्र मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है, जिसमें धनवेश पाल, मोहम्मद नईम अंसारी और नवल दुबे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सचिव पद के लिए विजेंद्र सिंह द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब हेम...