सीवान, मार्च 8 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के अरंडा व तेलकथू पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को एक अध्यक्ष पद सहित तीन अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि तेलकथू पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए बिनोद कुमार यादव ने नामांकन किया है। इसके अलावा दो अभ्यर्थियों ने सदस्य पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं अरंडा पंचायत से अंतिम दिन अध्यक्ष व सदस्य पद के किसी भी अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल नहीं किया। वही नामांकन के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 व 10 मार्च को होगी तथा 11 मार्च को अभ्यर्थियों का नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.