सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी रफ्तार से चलता रहा। जहां आम दिनों में अवकाश के चलते सन्नाटा रहता है, वहीं इस दिन विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता देखते ही बन रही थी। हर कोई वित्तीय वर्ष के समापन से पहले लंबित कार्यों को निपटाने में जुटा रहा। जनपद के कई कार्यालयों में सुबह से ही कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। फाइलों के निस्तारण, बिलों के सत्यापन और भुगतान से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। विशेष रूप से वित्तीय लेन-देन से जुड़े विभागों में काफी व्यस्तता रही, जहां देर शाम तक काम चलता रहा।जनपदीय कोषागार कार्यालय में भी दिनभर हलचल का माहौल बना रहा। यहां विभिन्न व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.