मधेपुरा, जनवरी 23 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष सहित 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। चौसा पश्चिमी पंचायत में होने वाले पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार की शाम समाप्त हो गयी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सरीना आजाद ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर 21 जनवरी से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष पद से अखिलेश मेहता व प्रकाश उर्फ प्रभाष यादव, अशोक गुप्ता और कलीमउद्दीन ने नामांकन प्रचार दाखिल किया। वहीं सदस्य पद से कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद से पांच और सदस्य पद से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि चौसा पश्चिमी पंचायत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.