मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में ईद का चांद दिखाई देने के साथ ही ईद मनाने की विभिन्न मस्जिदों से आधिकारिक घोषणा शुक्रवार की शाम में की गयी। विभिन्न मस्जिदों से शनिवार को ईद होने का ऐलान किया गया। जैसे ही यह घोषणा हुई, लोगों में खुशी का माहौल बन गया और हर तरफ उत्साह देखने को मिला। मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां देने लगे। मौलाना अब्दुल्लाह, हाफीज सैफुल्लाह, हाफीज आकीब, हाफीज शमी, एचएम हाफीज मौलाना शमी ने बताया कि चांद दिखा है, इसलिए शनिवार को ईद मनाया जायेगा। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, समीतुल्लाह खान, मो. नेहाल अहमद, अधिवक्ता मो. आकिल हुसैन, मो. नदीम अहमद ने बताया कि मस्जिदों और घरों में तैयारी पूरी हो गयी है। ईद की घोषणा के साथ ही बाजारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.