अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक जन सेवा पहुंचाएगा जिला प्रशासन
बागेश्वर, जून 2 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। मंगलवार को तहसील कपकोट की उप-तहसील शामा में तहसील दिवस में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, आपदा, दूरसंचार नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, एएनएम की उपलब्धता तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 48 शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि जिला प्रशासन जनपद के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों तक जनसेवाएं पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। निर्धारित समय सीमा से अधिक विलंबित परियोजनाओं पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुछ परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) निरीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.