अंतिम चार दिन का अवसर, कोर्स के लिए करें आवेदन
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदक के पास तहसील से जारी आय-जाति प्रमाण पत्र, न्यूनतम इंटरमीडिएट की शैक्षिक योग्यता और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना आवश्यक है। अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.