महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत तीसरे और अंतिम चरण में स्कूल आवंटन के लिए शनिवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इसमें 564 बच्चों में से 541 बच्चों की लॉटरी निकली। इन बच्चों को आवंटित विद्यालय में निशुल्क दाखिला दिला दिया जाएगा। जहां कक्षा एक से आठवीं तक निशुल्क शिक्षण ग्रहण करेंगे। पहले चरण में 494 व दूसरे चरण में 528 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। तीनों चरण को मिलाकर कुल 1563 बच्चे नए सत्र से शिक्षा ग्रहण करेंगे।आर्रटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीन चरणों में आवेदन लिए गए थे। दो चरण पूरा होने के बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही थी। तीसरे चरण का ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक लिया गया। इसमें कुल 1606 आवेदन आए। जांच व सत्यापन के बाद इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.