संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। छठ पूजा के लिए घाटों की तैयारियां अब अंतिम चरण में चल रही हैं। पोखरों का रंग रोगन के साथ-साथ वेदियों को भी सजाया जा रहा है। व्रती महिलाओं को कोई समस्या न हो इसके लिए जिम्मेदार सारी व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। महिलाएं घाटों पर वेदी का निर्माण कर अपना स्थान आरक्षित कर रही हैं। वेदियों को सुंदर व आकर्षक सजा रही हैं। नगरपालिका भी तैयारी में जुट गई है। जिला मुख्यालय पर 13 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी। शहर में पक्का पोखरा, गोला बाजार पोखरा, सुगर मिल, विधियानी स्थित समय माता मंदिर पोखरा में मुख्य रूप से बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा घोरखल, गौसपुर, बनियाबारी, मोहद्दीनपुर, सरौली, सरैया, मिश्रौलिया, डीघा में भी छठ पूजा मनाई जाएगी। समूची तैयारियां प्रशासन की निगरानी में की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.