अंतिम चरण में गेहूं खरीद में आई तेजी, 70 फीसदी हुई खरीद
कानपुर, जून 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में इस साल 37,500 एमटी गेहूं की खरीद होनी है। पहले बोरों के साथ ही अव्यवस्था के चलते गेहूं की खरीद में गतिरोध रहा। लेकिन अंतिम दौर मे गेहूं की खरीद में लगातार तेजी आ रही है। जिले में जहां 26 मई तक जहां लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 51 फीसदी ही खरीद हो पाई थी। वहीं 16 दिन में गेहूं खरीद में 19 फीसदी का इजाफा हो गया। शासन ने इस साल 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों का गेहूं खरीदने का फैसला किया है। इस साल भी 37,500एमटी गेहूं खरीद का काम पांच एजेंसियों के 57 क्रय केंद्रों में हो रहा है। इनमें इनमें खाद्य विभाग के 21,पीसीएफ के 22,पीसीयू के 8, यूपीएसएस के 3 व भाखानि के 3 केंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही खाद्य विभाग के दो मोबाइल केंद्रों को गांवों में जाकर किसानों का गेहूं खरीदने का दायित्व सौंपा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.