बागेश्वर, मार्च 13 -- गर्मी के मौसम से पहले पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल संस्थान, जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने निर्देश दिए कि अंतिम चरण में चल रही पेयजल योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति की पूरी जानकारी रखने और लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करने, टैंकरों की तैयारी रखने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.