लखीसराय, जनवरी 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में महिसोना ने शिवम 11 लखीसराय को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। घातक गेंदबाजी के लिए महिसोना राजीव ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिसे युवा समाजसेवी धनराज पटेल ने ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया। उद्घाटन अंपायर पीटी अमन, जाहिद अख्तर, कमेंटेटर राजकुमार प्रिंस, मनोज मेहता, संतोष माइकल स्कोरर गोलू बाबा एवं सनोज मैक्स ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी कुलभूषण गिरी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीसी शिवम 11 की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाया। जिसमें सुशांत सिंह ने 23 गेंद में छह चौका व एक छक्का के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.