अररिया, जनवरी 16 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्रॉफी के मैच संख्या 24 में एम्बिशन क्रिकेट क्लब ने अंतिम ओवरों तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में जोगबनी क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आकिब जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब की शुरुआत संतुलित रही। सलामी बल्लेबाज किशन साह ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 49 गेंदों पर 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा साहिल अंसारी 14 और आशुतोष 10 ने भी उपयोगी योगदान दिया। जोगबनी की टीम निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। एम्बिशन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.