चक्रधरपुर, मार्च 21 -- चक्रधरपुर। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मे के अवसर पर पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर प्रखंड के मुस्लिम बहुत इलाकों में नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंच कर नमाज अदा की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। चक्रधरपुर के जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद ए उमर, मस्जिद ए बिलाल, नूरानी मस्जिद, छोटी मस्जिद, लोको मस्जिद के अलावा देवगांव, सिमिदिरी, मंडलसाई मस्जिद में अलविदा जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईद उल फितर का पवित्र त्योहार जिसे मीठी ईद के नाम से भी जानते हैं शनिवार को मनाया जाएगा। ईद को लेकर मुस्लिम समाज में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। ईद को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.