खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एसपी राकेश कुमार ने जिले के तीन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। एसपी ने आदेश जारी करते हुए भरतखंड थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी को मोरकाही थाना की कमान सौंपी है। वहीं अमौसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार को भरतखंड थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर को गोगरी थाना में पदस्थापित किया है। एसपी ने बताया कि प्रशासनिक कारण एवं कार्यहित को प्राथमिकता देते हुए इन तीनों पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित की गई है। यह भी पढ़ें- खगड़िया :एसपी ने जिले के तीन थानाध्यक्ष का किया स्थानांतरण यह भी पढ़ें- जनपद के 11 इंस्पेक्टर, 55 सिपाहियों के किए गए तबादले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...