सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा शनिवार को महाविद्यालय मैदान में अंतर-सेमेस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला बी.कॉम सेमेस्टर-I और सेमेस्टर-II के बीच खेला गया। सेमेस्टर-I ने 62 रन बनाए, जबकि सेमेस्टर-II ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला सेमेस्टर-III और सेमेस्टर-VII के बीच हुआ। सेमेस्टर-III ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रन बनाए और सेमेस्टर-VII को 53 रन पर रोककर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला सेमेस्टर-II और सेमेस्टर-III के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने आठ ओवर्स के मैच में 96 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया और परिणाम के लिए सु...