चम्पावत, दिसम्बर 31 -- लोहाघाट। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में अंतर सीमांत हॉकी प्रतियोगिता हुई। जिसमें क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। कमांडेंट संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, शिमला, देहरादून के कुल 46 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के 16, शिमला व देहरादून के 15-15 खिलाड़ी शामिल रहे। फाइनल में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा पहले, शिमला दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहीं। यहां द्वितीय कमान वैट सूबे सिंह, द्वितीय सहायक सेनानी जीडी अनिल कुमार, सहायक सेनानी अभियंता गौरव कुमार , सहायक सेनानी चिकित्सा डा. असरा सना बैतूल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.