अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग में आकाश का चयन
मथुरा, मई 30 -- केआर कॉलेज के एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष के छात्र आकाश चौधरी का चयन अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इसका आयोजन 3 से 8 जून तक हिंदुस्तान विश्वविद्यालय चेन्नई में होगा। आकाश ने 83 किग्रा भार वर्ग में बैंच प्रेस, डेड लिफ्ट एवं फुल स्क्वाट में कुल 705 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान पाया है। इसके लिए उन्हें स्ट्रांग मैन ऑफ यूनिवर्सिटी अवार्ड दिया है। इसमें आकाश डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय मानक से अधिक भार उठाने के कारण उनसे पदक की बड़ी उम्मीद है। उनकी उपलब्धि पर कुलपति प्रो. आंसू रानी, प्राचार्य प्रो. पीके अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय, एडीएम न्यायिक वेदप्रिय आर्य, प्रो. यदुराज सिंह यादव, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. विजय आनंद, डॉ. एसके मौर्य, आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.