गाजीपुर, मार्च 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गैबिपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षित छह खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पंजाब राज्य के जालंधर स्थित देव विश्वविद्यालय में 16 से 20 मार्च तक पुरुष वर्ग का और इसी तिथि में उड़ीसा के बालेश्वर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय में महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए महिलाओं के 46 किग्रा भार वर्ग में मोनी पाल, पुरुषों के 54 किग्रा भार वर्ग में विशाल कुमार और 74 किग्रा भार वर्ग में गोविंदा यादव का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम में हुआ है। इसी क्रम में पुरुषों के 54 किग्रा भार वर्ग में शिवम मोदनवाल, महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में खुशी मोदनवाल और महिला एकल वर्ग पुमसे स्पर्धा में अल्का मौर्या का ...