अल्मोड़ा, मार्च 15 -- अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में एसएसजे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने दो पदक चटकाए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विवि के अधिकारियों व शिक्षकों ने खुशी जताई है। एलपीयू जलंधर में हुई प्रतियोगिता में एसएसजे के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने बताया कि निकिता चंद ने 57 से 60 किलो भार वर्ग में मुम्बई विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को फाइनल में शिकस्त दी और स्वर्ण पदक हासिल किया। कोमल मेहता ने 65 से 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। टीम के प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल थे।वहीं, निकिता चंद, कोमल मेहता व चांदनी कर्नाटक का चयन खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के लिए भी हुआ है। इस पर विवि के कुलपति प्रो. सतापाल सिंह बिष्ट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.