छपरा, मार्च 31 -- सोनपुर। रेलवे स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल एवं कार्मिक विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला मैच इलेक्ट्रिकल एवं वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए । सलामी बल्लेबाज संतोष प्रकाश ने तेज 33 रन बनाए, जबकि राहुल मिश्रा ने मात्र 26 गेंदों पर विस्फोटक 79 रन की पारी खेली। मध्यक्रम में ज्योति यादव ने शानदार अर्धशतक 50 रन जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबाब में खेलने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम संतोष प्रकाश की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.