अंतर विभागीय इनडोर खेलकूद का आगाज
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद रेल मंडल में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रित बच्चों के लिए अंतर-विभागीय इनडोर खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को आगाज हुआ। रेलवे स्टेडियम एवं ऑफिसर्स क्लब में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद की शुरुआत डीआरएम अखिलेश मिश्र और पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने दीप जला कर की। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, स्क्वैश एवं बिलियर्ड्स सहित अन्य स्पर्धाएं होंगी। मौके पर डीआरएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रित बच्चों में खेल भावना, टीम भावना एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.