चाईबासा, सितम्बर 1 -- चाईबासा, संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा आयोजित आठवें ज्ञान अभियान अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पिल्लाई हाल सभागार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई के प्रसिद्ध लेखक, फिल्मकार एवं कहानीकार पंकज दुबे ने चाईबासा में बिताए अपने छात्र जीवन तथा पिल्लई सभागार से जुड़ी अपनी कई रोचक और मजेदार यादें को बच्चों के साथ साझा की। उन्होंने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर के माध्यम से सीधा संवाद भी किया और उन्हें कल्पनाशील तथा रचनात्मक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सोच में भी दम होना चाहिए। जब तक हमारी सोच में कुछ अ...