रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में गुरुवार को श्री दिगंबर जैन भवन में पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित और मेरा युवा भारत की राज्य निदेशिका ललिता कुमारी ने किया। सिक्किम से आए युवाओं का स्वागत किया गया। डॉ. रक्षित ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा शक्ति को सशक्त बनाने की केंद्र सरकार की बेहतरीन पहल है। युवाओं के विचार ही राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। मुख्य प्रशिक्षक डोमन राम मोची ने युवाओं को जीवन कौशल की जानकारी दी। अगले पांच दिनों में युवा दल रांची के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगा। मौके पर जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, डॉ. गौरव अग्रवाल सहित गणमान्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.