अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष) चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल में कुल सात महाविद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर 27 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया। इसमें दो खिलाड़ी आरक्षित रखे गए हैं। चयनित खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम हॉकी टीम की घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- डीडीयू की चार खेल टीमों के चयन ट्रायल 8 अक्टूबर से, अलग-अलग दिन होगी प्रक्रिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.