चतरा, जनवरी 19 -- चतरा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को महिला महाविद्यालय चतरा की मेजबानी में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राखो हरि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चतरा महाविद्यालय एवं रामगढ़ महाविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ महाविद्यालय की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया एवं संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के बीच हुआ, जिसमें जेजे कॉलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच महिला महाविद्यालय चतरा एवं रामगढ़ महाविद्यालय के बीच समाचार लिखे जाने तक जारी था।यह टूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.