मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता में एमएसकेबी कॉलेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से एमएसकेबी कॉलेज में किया गया था। प्रतियोगिता में एमएसकेबी कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, एसएमएस कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की उपविजेता एसएनएस कॉलेज की टीम रही। एमडीडीएम कॉलेज ने तीसरा और आरबीबीएम कॉलेज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शुरुआत एमएसकेबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार सिंह व विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर एलएस कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम, डॉ. अभय कुमार, डॉ. नीलू, डॉ. विनीता रानी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रामदुलार सहनी, प्रो. रईस, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.