बरेली, जनवरी 5 -- केसीएमटी में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बास्केटबॉल जोनल प्रतियोगिता का ट्रायल कराया गया। इसमें सभी कॉलेज के लगभग 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी, बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन से आए चयनकर्ता सोनू श्रोत्रिय, बास्केटबॉल के सीनियर खिलाड़ी सीएम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल को शुरू किया। यह ट्रायल आयोजन सचिव अभिनव सिंह की देखरेख में हुआ। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.