किशनगंज, फरवरी 28 -- पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज के अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के छठे संस्करण के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजित खेल समारोह का मुख्य अतिथि विशाल राज ने गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल के माध्यम से तनाव कम करने एवं आनंदित होकर प्रतियोगिता में सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम के आरंभ में प्रत...