आरा, जनवरी 8 -- आरा के महाराजा कॉलेज खेल मैदान में खेला गया फाइनल मुकाबला, एमवी कॉलेज बक्सर उपविजेता आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के चौथे और आखिरी दिन गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच महाराजा कॉलेज बनाम एमवी कॉलेज बक्सर के बीच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। एकतरफा मुकाबले में महाराजा कॉलेज विजेता बना। विजेता टीम को छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने ट्रॉफी प्रदान की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.वी. कॉलेज की टीम 16.5 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर आउट हो गई। महाराजा कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष और अमित ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट व रोहित ने दो विकेट लिए। अर्चित कश्यप को एक विकेट मिला। मात्र 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा कॉलेज की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.