बगहा, सितम्बर 8 -- बेतिया। महारानी जानकी कुँवर महाविद्यालय की कुश्ती टीम अंतरमहाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को टीसीपीई कॉलेज, झपहा के लिए रवाना होगी।प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। महाविद्यालय परिवार ने टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से चयनित छह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एमजेके कॉलेज की ओर से शाहिद इमरान, रौशन कुमार, राजऋषि कुमार, संदीप महतो, मुन्ना कुमार यादव और आदित्य कुमार पांडेय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम के साथ कुश्ती प्रशिक्षक प्रीतम कुमार और मेंटर पुलकित चौबे रहेंगे। प्रस्थान से पूर्व प्राचार्य डॉ. नवल किशोर बैठा एवं खेल अध्यक्ष डॉ. गौतम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...