अंतर महाविद्यालय कबड्डी एलएस में आज से
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज के मैदान में मंगलवार से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) टूर्नामेंट-2026 का रोमांच शुरू होगा। एलएस कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल की मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 13 कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम के अनुसार आरडीएस कॉलेज, आरएमएलएस कॉलेज और एलएस कॉलेज को बाई मिला है। बाकी टीमें शुरुआती मुकाबलों में दमखम दिखाकर अगले दौर में पहुंचने की कोशिश करेंगी। 29 सितंबर को छह मुकाबले सुबह 11 बजे से खेले जाएंगे। शुरुआती मुकाबले में केसीटीसी कॉलेज रक्सौल और एमएस कॉलेज मोतिहारी की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरे मैच में एमजेके कॉलेज बेतिया की भिड़ंत आरएन कॉलेज हाजीपुर से होगी। वहीं, नितीश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर और आरसी कॉलेज सकरा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.