अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल का अंतिम ट्रायल आज
नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को डीएसबी परिसर की टीम के चयन का अंतिम ट्रायल आज होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया, कि आज बुधवार को सुबह छह बजे से डीएस मैदान मल्लीताल में ट्रायल लिया जाएगा। फुटबॉल टीम में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक खेल पोशाक, फुटबॉल शू/स्पाइक्स, पानी की बोतल और मूल पहचान-पत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इसके बाद ट्रायल का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ट्रायल से चुने गए खिलाड़ियों की सूची विभागीय सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.