हरिद्वार, नवम्बर 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की ओर से एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि पुस्तकें अंतर्मन को उज्जवल बनाती हैं, इसी कारण वो रत्नों से भी मूल्यवान होती हैं। पुस्तकों के बिना परिपूर्ण ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विवि के सहायक क्ष्रेत्रीय निदेशक डॉ बृजेश बनकोटी ने कहा कि विवि जन-जन तक शिक्षा पहुंचाने को कटिबद्ध हैं। कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताकर कहा कि पुस्तकों का व्यक्ति के ज्ञान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना का लाभ सभी से उठाने की अपील की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.