चतरा, जुलाई 19 -- चतरा, संवाददाता। 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के चतरा कॉलेज स्थित मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। 16 जुलाई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न बटालियनों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) गया के उप-महानिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह नेगी रहे। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ा। उनके समक्ष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16वीं बटालियन, जमुई (बिहार) और 35वीं बटालियन चतरा (झारखंड) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर 3 की वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज कांटे की टक्कर के बाद मेजबान 35व...