प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम फाफामऊ स्थित 101 रैपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ) के कैंप परिसर में दो दिवसीय आयोजित अंतर बटालियन/संस्थान ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें 194 वाहिनी पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर चैंपियन बनी जबकि मेजबान 101 बटालियन दो स्वर्ण, चार रजत तथा दो कांस्य पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 108 वाहिनी एक स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर तीसरे पायदान पर रही। 101 वाहिनी के सिपाही आलोक कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 30 दिसंबर तक किया गया। इसमें आरएएफ की कुल 14 वाहिनियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर रिले रेस, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट एवं 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ की स्पर्धा हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.