मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को सिवाइपट्टी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने सिवाइपट्टी के हरदेव पट्टी ईंट भट्ठा के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट बिट्टू कुमार से लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीते साल दो सितंबर को लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार शातिरों में शामिल पिंटू कुमार और अमोद कुमार मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले में लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि मीनापुर के तुर्की डाकबंगला निवासी अमोद कुमार, सीतामढ़ी के नानपुर थाना के मोहनी निवासी पिंटू कुमार और गौरी निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सिवाइपट्टी में फाइनेंस कर्मी बिट्टू कुमार से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। बिट्टू से बाइक सवार त...