गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह। गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरूवार को जमशेदपुर बनाम बोकारो व गिरिडीह बनाम रामगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें जमशेदपुर व रामगढ़ ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहला मुकाबाला जमशेदपुर व बोकारो के बीच खेला गया। बुधवार को हुई बारिश से मैदान गीला रहने के कारण 9 ओवर का मुकाबला हुआ। जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 82 रन बनाए। इनकी ओर से अश्विनी ने 36 व मोनिका ने 21 रन बनाए। जवाब में बोकारो की टीम 9 ओवर में 7 विकेट खोकर 66 रन ही बना पायी। दूसरा मुकाबला गिरिडीह व रामगढ़ के बीच खेला गया। गिरिडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 69 रन बनाए। अंकिता ने 16 व स्नेहा यदुवंशी ने 12 रन बनाए। जी...