लखीसराय, मार्च 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में गत गुरुवार की देर रात डे-नाईट स्व. अभिषेक झा उर्फ रोमी स्मृति अंतर जिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेले गए पुरूष वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में सूर्यगढ़ा ने जैतपुर को पांच सेटों के मैच में 3-1 से पराजित किया। सूर्यगढ़ा की टीम ने सर्विस, सुरक्षात्मक, ब्लॉक और स्मेश के बल पर जैतपुर को 25-23, 25-23 और 24-23 अंकों से हराया। मोनू, मुकुल आदि का खेल अच्छा रहा। महिला वर्ग में मोकामा की टीम ने भागलपुर की टीम को 2-1 से पराजित किया। इसके पहले मोकामा की टीम ने सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय की टीम को तीन सेटों के मैच में 2-1 से हराया था। सूर्यगढ़ा ने मधुबनी को 2-0 से हराया था। टूर्नामेंट में वेस्ट ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.