लखीमपुरखीरी, मई 9 -- लखीमपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय लखनऊ जोन अंतर-जनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग और खो-खो जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने विजेता व उप-विजेता टीमों को शील्ड, पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया。

कबड्डी के रोमांचक मुकाबले कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में मेजबान जनपद खीरी की टीमों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। पुरुष वर्ग (कबड्डी): फाइनल मुकाबले में खीरी ने रायबरेली को 52-18 के विशाल अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

महिला वर्ग की सफलता महिला वर्ग (कबड्डी) में खीरी की महिला टीम ने रायबरेली को 19...