श्रावस्ती, जुलाई 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल भिनगा द्वारा आयोजित पांच मैचों की अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता श्रृंखला में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर श्रृंखला अपने नाम कर ली। यह भी पढ़ें- एसएसबी लखीमपुर खीरी ने टेबल टेनिस उद्घाटन मैच जीताफाइनल मुकाबला श्रंखला के फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर को 7-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह खेल प्रतियोगिता वी विक्रमण उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना,अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन किया...