लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (मध्य कमान), लखनऊ द्वारा पीसीडीए ट्रॉफी अंतर-कार्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रक्षा लेखा मनोरंजन क्लब के तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों की टीमों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि जो भी सरकारी टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक हैं, वे अपनी प्रविष्टि समय रहते दर्ज करा सकती हैं। रक्षा लेखा मनोरंजन क्लब के सचिव प्रभात कुमार के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें नितिन श्रीवास्तव या मोहित कपूर से संपर्क कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...