अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे झारखंड के संजय कुमार, FIFA वर्ल्ड कप में मिली ये अहम जिम्मेदारी
रांची, जून 6 -- झारखंड के धनबाद जिले के सिजुआ के रहने वाले संजय कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफिसर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि फीफा पैनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं। संजय कुमार ने सिजुआ स्टेडियम स्थित कोल फुटबॉल अकादमी से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी और आज वह विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व निभा रहे हैं। उनकी तैनाती अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित सोफी स्टेडियम और उससे जुड़े 16 फुटबॉल मैदानों के लिए की गई है। संजय कुमार ने अपने शुरुआती दिनों में कई बार धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व किया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.