बरेली, मई 26 -- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. पंकज अरोड़ा को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें स्प्रिंगर नेचर द्वारा आयोजित एडिटर्स ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड-2026 में भारतीय वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद डॉ. पंकज अरोरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। उन्हें शोध एवं वैज्ञानिक प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रो. पंकज अरोड़ा को साइंटिफिक रिपोर्ट्स में उनके उत्कृष्ट संपादकीय योगदान के लिए एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें साइंटिफिक रिपोर्ट्स तथा माइक्रोबायल सेल फैक्ट्रीज में लेखकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने व शोध प्रकाशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए ऑथर सर्विस अवार्ड-2026 भी प्रदान किया गया। यह सम्मान रितु धंड, चीफ साइंटिफिक ऑफिसर, ...