कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की बेटी अंतर्राष्ट्रीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी मनु कुमारी पाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। मनु पाल ने अपने खेल कॅरियर में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में उन्हें प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान से सम्मानित किया था। यह सम्मान उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। हाल ही में दिल्ली में 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित 9वीं राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपि...