कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता विभाग की मदद से फर्रुखाबाद स्थित भारतीय महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 17 मार्च से होने वाले दो दिवसीय सेमिनार में कला, साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में देश-विदेश से कला, साहित्य, पत्रकारिता एवं सिनेमा क्षेत्र के ख्यातिलब्ध विद्वान शोधपरक विचार रखेंगे। सेमिनार में शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पत्रकारिता सत्र में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर डिजिटल युग तक मीडिया की भूमिका पर मंथन होगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समकालीन परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान के पुनर्निर्माण में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.